तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे | Tulsi Leaf gun and Benefits In Hindi

Tulsi Leaf (Patte) gun and Benefits (Fayde) in hindi तुलसी का नाम सुनते ही पवित्र पौधा याद आता है| तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो भारत ...

Tulsi Leaf (Patte) gun and Benefits (Fayde) in hindi तुलसी का नाम सुनते ही पवित्र पौधा याद आता है| तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो भारत देश में लगभग हर में होता है, बड़े से बड़ा व छोटे से छोटा आदमी इसे अपने घर में लगाता है| भारत देश में इसे अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है| धार्मिक मान्यता के अलावा इसके वैज्ञानिक कारण भी है, तुलसी स्वास्थ की नजर से बहुत लाभकारी है| कहते है घर के आँगन में तुलसी होने से रोग विरोग घर में प्रवेश नहीं कर पाते है| तुलसी की पूजा अर्चना हर हिन्दू स्त्री सुबह करती है| कई युगों से तुलसी को एक औषधि के रूप में भी देखा जाता है, इसकी पत्तियों से लेकर फल तना सब, कुछ ना कुछ फायदा देता है|
tulsi

तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे

Tulsi Leaf  gun and Benefits In Hindi

भारतवर्षी हिन्दू लोग तुलसी को देवी मानते है व उनकी विधि विधान से पूजा करते है| तुलसी विवाह एक बहुत फेमस त्यौहार है, जो दीवाली के बाद वाली एकादशी में मनाया जाता है| तुलसी को हिन्दू, भगवान को प्रसाद के साथ जरुर चढ़ाते है| तुलसी का प्रयोग बहुत सी दवाइयों में भी होता है| हम इसका प्रयोग घर पर भी आसानी से कर बहुत से रोगों से छुटकारा पा सकते है|
तुलसी के पत्ते के गुण (Tulsi Leaves Gun)–
1 तुलसी लगाने से आस पास सुगंध फैलती है|
2 शरीर की आतंरिक समस्याएँ दूर करती है|
3 सर्दी खांसी से बचाती है|
4 वायु को शुद्ध करती है|
5 पाचन सम्बन्धी समस्या हल होती है|
6 ताजगी देती है|
तुलसी के पत्ते के उपयोग (Tulsi Leaves Use)–
  • इसे पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दाग धब्बे सब दूर हो जाते है|
  • पानी में तुलसी डाल कर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है|
  • इसे खाने से मुहं की दुर्गंध गायब हो जाती है|
  • तुलसी का तेल बहुत से दर्द में उपयोग किया जाता है|
  • तुलसी से बहुत से पेय पदार्थ बनाये जाते है|
तुलसी के फायदे एवम लाभ (Tulsi Leaf Benefits and Labh)–
  1. बुखार कम करे – तुलसी में एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है, जो बुखार को भी कम करने में लाभ कारी होता है| चाहें वो बुखार इन्फेक्शन वाला हो या मलेरिया वाला, तुलसी उसे कम करने में सक्षम है| आयुर्वेद में बुखार के समय तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह मुख्य रूप से दी जाती है| इसे पीने से सचमुच बहुत जल्द फायदा मिलता है| ये खासतौर पर बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है|
काढ़ा बनाने का तरीका – ½ लीटर पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां व इलायची पाउडर डाल कर, उसे तब तक उबालें जब तक वो आधा ना रह जाये| इसमें आप दूध व शक्कर भी मिला सकते है| अब इसे मरीज को हर 2-3 घंटे में देते रहे|
  1. डायबटीज के खिलाफ काम करे – शरीर में इन्सुलिन को बनाने व रखने वाले तत्व को तुलसी बाहर निकालती है| तुलसी ब्लड शुगर को कम करती है, जिससे डायबटीज कंट्रोल रहती है|
  2. तनाव दूर करे – एक शोध के अनुसार तुलसी शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को बाहर निकालता है| इसे एंटी स्ट्रेस एजेंट भी कहा जाता है| तुलसी हमारी सभी कोशिकाओं को सामान्य रूप से चलने में मदद करती है, खून का संचार अच्छे से करती है| अधिक तनाव होने पर डॉक्टर भी तुलसी खाने की सलाह देते है| ज्यादा तनाव होने पर 10-12 तुलसी दिन में 2 बार चबाएं , तनाव बहुत हद तक कम होगा|
  3. पथरी की समस्या दूर करे – किडनी में पथरी होने पर तुलसी के द्वारा उस समस्या ने निजात मिल सकता है| किडनी में पथरी मुख्य रूप से खून में यूरिक एसिड बढ़ने से होती है| तुलसी इस यूरिक एसिड को कम करने में सक्षम है| तुलसी में मौजूद तेल इस स्टोन को नष्ट करता है व तुलसी एक तरह की दर्द निवारक भी है, इसलिए यह किडनी स्टोन में होने वाले दर्द से भी आराम देता है|
कैसे उपयोग करें – तुलसी के रस को निकाल उसमें शहद मिलाएं| अब इसे कम से कम 6 महीने तक रोज पियें| किडनी से पथरी बिना किसी इलाज के बाहर निकल जाएगी|
  1. कैंसर जैसी भयानक बीमारी दूर करे – तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होने के कारण ये ब्रैस्ट कैंसर व तम्बाकू से होने वाले मुंह के कैंसर में आराम देता है| रोज तुलसी चबाने से कैंसर की कोशिकाएं शरीर में बढ़ नहीं पाती है|
  2. स्मोकिंग छुड़ाने में मददगार – तुलसी में एंटी स्ट्रेस एजेंट होते है, जो स्मोकिंग छोड़ने में भी मदद करते है| तनाव कम होने से सिगरेट पीने की इच्छा कम होती है, जिससे आप स्मोकिंग आसानी से त्याग सकते है| जब ही सिगरेट पीने की इच्छा जागे तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर चबाने लगे कुछ ही समय में आपकी ये इच्छा गायब हो जाएगी| इसके अलावा तुलसी चबाने से एक और फायदा है, इतने सालों से जो स्मोकिंग से आपके शरीर को नुकसान हुआ है वो तुलसी से रिकवर हो जाता है|
  3. त्वचा व बालों का रखे ख्याल – तुलसी खाने से खून साफ़ होता है जिससे आपकी त्वचा निखरती व glow करती है| जिनको हमेशा मुहांसे की परेशानी होती है, उनकी त्वचा को तुलसी हेल्थी बनाती है| आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार तुलसी स्किन की बड़ी से बड़ी परेशानी को हल करने में सक्षम है| तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर लगायें| इसके अलावा तुलसी बालों के लिए भी अच्छी होती है, इससे आपकी जड़ो में खुजली नहीं होती और बाल झड़ने की भी समस्या हल होती है| आपको तुलसी खानी चाहिए या तुलसी का जूस पीना चाहिए|
कैसे उपयोग करें – तुलसी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ो में मसाज करें| कुछ ही दिन में आपके बाल लम्बे घने चमकदार हो जायेंगें|
  1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – तुलसी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाती है जिससे सर्दी खांसी जुखाम, फ्लू , वायरल ये सब शरीर में अपना असर नहीं दिखा पाते है| चाय में तुलसी डालकर पीना ठण्ड व बरसात के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है| आप आसपास होने वाली हर बीमारी से बचे रहेंगें|
  2. दर्द मिटाए – किसी भी कारण से होने वाले सिरदर्द को तुलसी की पत्ती ठीक कर सकती है| तुलसी में दर्द मिटने के तत्व होते है जिसे खाने से बहुत हद तक आपको सभी तरह के दर्द से आराम मिलेगा|
कैसे उपयोग करें– एक पतीले में पानी लें, उसमे कुछ तुलसी की पत्तियां डालें, अब इसे उबालें| थोडा ठंडा कर इसमें टॉवल भिगोकर निचोड़े अब इसे अपने सिर में बांध लें| बहुत जल्द सिरदर्द ठीक हो जायेगा| इसके अलावा आप तुलसी की पत्ती की जगह उसमें तुलसी का तेल भी डाल सकते है|
  1. दस्त उलटी दूर करे – इस समस्या को भी तुलसी आसानी से दूर कर देती है| दस्त होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें शहद व जीरा पाउडर मिलाएं अब इसे मरीज को हर 2 घंटे में दें| बहुत आराम पाएंगे| इसके अलावा उलटी होने पर तुलसी के रस में अदरक का रस व छोटी इलायची का पाउडर मिलाकर पीना चाहिए|
  2. अन्य फायदे (Tulsi Leaf Fayde) –
  • दमे की बीमारी से परेशान है, तो तुलसी की पत्तियों को काले नमक के साथ मिलाएं फिर इसे चबाते रहें|
  • कोढ़ जैसी बीमारी भी तुलसी के द्वारा ठीक होती है| तुलसी का लेप लगाने से ये ठीक हो जाता है|
  • कान का दर्द या कम सुनाई देता है, तो तुलसी के रस में कप्पोर डालकर डालें, फिर हल्का गर्म कर इसे कान में डालें बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  • तुलसी चबाने से बच्चों बड़ो सभी की स्मरण की क्षमता बढ़ती है|
तुलसी का एक अनूठा फायदा है कि इसे खाने से कोई साइडइफ़ेक्ट नहीं होता है और आसानी से आपके घर में लग जाती है, जिसे आप जब चाहें उपयोग कर सकते है| मुझे उम्मीद है कि तुलसी के फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता समझ गए होंगे और आज से ही इसका उपयोग करेंगे| अगर ये आपके घर में नहीं है तो आज ही आप कहीं से लाकर इसे घर में लगाइए घर में ताजगी महसूस करेंगें| अगर आप इसके अलावा तुलसी के अन्य कोई लैब जानते है, तो हमसे जरूर शेयर करें|

COMMENTS

loading...
Name

ADSENSE,13,ALEXA,1,ANDROID,2,AYURVEDIC TIPS,27,BANK,2,BANKING,3,BEAUTY TIPS,41,BITCOIN,4,BLOGGING,19,BODY BUILDING,2,BODY CARE,16,BUSINESS,10,CANCER,3,CAUSES,10,COMPUTER,1,CPANNEL,2,CPC,4,CUSTOM DOMAIN,1,DIABETES,1,EXAM,1,EXAM TIPS,1,FACEBOOK,1,FACTS,1,FARMING,5,FASHION,15,FOOD,78,GENERAL KNOWLEDGE,238,GERNAL,8,GMAIL,2,GOOGLE,9,GREEN COFFEE,1,HAIR CARE,20,HEALTH,262,HOME BUSINESS,4,HOME REMEDIES,45,HOSTING,2,HOW TO,93,IN ENGLISH,5,IN HINDI,22,INSURANCE,2,INTERNET,1,INVESTMENT,2,JIO,5,KEYWORD,2,LAGHU UDYOG,4,LIFESTYLE,18,LIVER,2,LOAN,1,MAKE MONEY,17,MARKET,2,MEANING,23,MEN FASHION,3,MEN HEALTH,5,MOBILE WALLET,2,MONEY TRANSFER,2,ONLINE,1,PAYTM,3,POULTRY FARM,3,PREGNANCY,10,PSORIASIS,13,RECIPES,201,SBI,1,SEMRUSH,1,SEO,6,SHARE MARKET,2,SKIN CARE,24,SYMPTOMS,16,TABOOLA,1,TIPS and TRICKS,1,TREATMENT,55,WEIGHT GAIN,4,WEIGHT LOSS,10,WHATSAPP,3,WOMEN FASHION,12,WOMEN HEALTH,18,WORDPRESS,2,YOUTUBE,5,
ltr
item
IN HINDI: तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे | Tulsi Leaf gun and Benefits In Hindi
तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे | Tulsi Leaf gun and Benefits In Hindi
http://i0.wp.com/www.deepawali.co.in/wp-content/uploads/2015/11/tulsi.jpg?resize=300%2C215
IN HINDI
https://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/tulsi-leaf-gun-and-benefits-in-hindi.html
https://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/tulsi-leaf-gun-and-benefits-in-hindi.html
true
7910216595494957833
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy