How to make aloo fry recipe – आलू फ्राई बनाने की विधि

आलू ही एकमात्र ऐसी सब्जी है जिससे इतने अधिक तरह के व्यंजन बनाये जा सकते हैं और बिना ज्यादा फेर बदल किये सिर्फ तडके की सामग्रियों में ब...

aloo fry recipe
आलू ही एकमात्र ऐसी सब्जी है जिससे इतने अधिक तरह के व्यंजन बनाये जा सकते हैं और बिना ज्यादा फेर बदल किये सिर्फ तडके की सामग्रियों में बदलाव कर या पकाने के तरीके में ज़रा सा बदलाव करते ही नया व्यंजन तैयार हो जाता है। आलू फ्राई ऐसा ही व्यंजन है जिसे बहुत कम समय और मसालों में झटपट बनाया जा सकता है और यह सभी बहुत पसंद आता है। यहाँ इसे हम उबले आलुओं के साथ बना रहे हैं, हालांकि इसे कच्चे आलुओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर भी बनाया जा सकता है।
तैयारी में लगने वाला समय (preparation time) : 20 मिनट
पकाने में लगने वाला समय (cooking time) : 8 मिनट
तैयार परोसे (servings) : 2-3 व्यक्तियों के लिए

लगने वाली सामग्री (Ingredients)

  • 2-3 माध्यम आकार / 6-7 छोटे आकार के आलू
  • ½ छोटा चम्मच सरसों राई
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच साम्भर पाउडर (ऐच्छिक)
  • 1 चुटकी हींग
  • 10-12 करी पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • सजावट के लिए हरा धनिया बारीक कटा हुआ

आलू की फ्राई बनाने के निर्देश (Directions)

  • आलुओं को उबाल कर या भाप में पका लें। ध्यान रहे कि आलू फट न जाएँ। उन्हें छील कर टुकड़ों में काट लें।
  • बर्तन में तेल गर्म करें। गर्म होने पर इसमें पहले राई डालें।
  • राई चटकने पर करी पत्ते दाल कर 10 सेकंड तक पकायें।
  • अब टुकड़ों में कटे आलू डाल कर मिलाएं।
  • सभी मसाले, हींग और नमक डाल कर मिलाएं।
  • धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक भूनें।
  • बीच-बीच में चलाते रहे जिस से कि आलू समान रूप से भुनें और करारे हो सकें।
  • अब यह तैयार है | इसे हरे धनिये के पत्तियों से सजाकर परोसे।

सुझाव एवं समीक्षा (Suggestions and Reviews) :

  • थोड़े समय की पूर्व सूचना पर इसे झटपट बनाया जा सकता है।
  • इसमें सांबर पाउडर सिर्फ इसे मसालेदार बनाने के लिए डाला गया है| आप इसे इसके बिना भी बना सकते हैं।
  • यह एक बिना लहसुन प्याज वाली विधि है।
स्वाद (taste) : नमकीन/ चटपटा
परोसने के उत्कृष्ट तरीके (best ways of serving)
इसे सांभर-चावल, रसम-चावल, दाल-चावल और रोटी, पराठों के साथ परोसा जाता है।

COMMENTS

loading...
Name

ADSENSE,13,ALEXA,1,ANDROID,2,AYURVEDIC TIPS,27,BANK,2,BANKING,3,BEAUTY TIPS,41,BITCOIN,4,BLOGGING,19,BODY BUILDING,2,BODY CARE,16,BUSINESS,10,CANCER,3,CAUSES,10,COMPUTER,1,CPANNEL,2,CPC,4,CUSTOM DOMAIN,1,DIABETES,1,EXAM,1,EXAM TIPS,1,FACEBOOK,1,FACTS,1,FARMING,5,FASHION,15,FOOD,78,GENERAL KNOWLEDGE,238,GERNAL,8,GMAIL,2,GOOGLE,9,GREEN COFFEE,1,HAIR CARE,20,HEALTH,262,HOME BUSINESS,4,HOME REMEDIES,45,HOSTING,2,HOW TO,93,IN ENGLISH,5,IN HINDI,22,INSURANCE,2,INTERNET,1,INVESTMENT,2,JIO,5,KEYWORD,2,LAGHU UDYOG,4,LIFESTYLE,18,LIVER,2,LOAN,1,MAKE MONEY,17,MARKET,2,MEANING,23,MEN FASHION,3,MEN HEALTH,5,MOBILE WALLET,2,MONEY TRANSFER,2,ONLINE,1,PAYTM,3,POULTRY FARM,3,PREGNANCY,10,PSORIASIS,13,RECIPES,201,SBI,1,SEMRUSH,1,SEO,6,SHARE MARKET,2,SKIN CARE,24,SYMPTOMS,16,TABOOLA,1,TIPS and TRICKS,1,TREATMENT,55,WEIGHT GAIN,4,WEIGHT LOSS,10,WHATSAPP,3,WOMEN FASHION,12,WOMEN HEALTH,18,WORDPRESS,2,YOUTUBE,5,
ltr
item
IN HINDI: How to make aloo fry recipe – आलू फ्राई बनाने की विधि
How to make aloo fry recipe – आलू फ्राई बनाने की विधि
https://hinditips.com/recipes/wp-content/uploads/2016/07/126196-my-version-of-spicy-potato-fry.jpg
IN HINDI
https://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/how-to-make-aloo-fry-recipe.html
https://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/how-to-make-aloo-fry-recipe.html
true
7910216595494957833
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy