नाशपाती खाने के फायदे क्या होते हैं? Nashpati khane ke fayde (Benefits of Pear in Hindi) जानने के लिए आपको यह पूरा लेख जरूर पढ़ना चाहिए...
नाशपाती खाने के फायदे क्या होते हैं? Nashpati khane ke fayde (Benefits
of Pear in Hindi) जानने के लिए आपको यह पूरा लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
नाशपाती खाने में सेब की तरह ही लगती हैं, यह फल बहुत ही मीठा और
स्वास्थ्यवर्धक होता हैं। नाशपाती को अंग्रेजी में pear कहते हैं। लेकिन
फिर भी इस फल से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में हम में से ज्यादातर लोग
बहुत कम ही जानते हैं।
आयुर्वेद भी नाशपाती को गुणों से भरपूर मानता हैं। असल में नाशपाती सेब
परिवार का ही सदस्य हैं। नाशपाती में औषधीय गुण पाए जाते हैं। और तो और
नाशपाती का जूस पीने से उर्जा का संचार होता हैं। तो अगली बार जब भी आप
बाज़ार जाये तो नाशपाती को जरूर खरीदे।
आइये जानते हैं नाशपाती खाने से क्या क्या लाभ होते हैं? नाशपाती को क्यों खाना चाहिए?
100 ग्राम नाशपाती में 19 मैग्निशियम मिलीग्राम,9 मिलीग्राम सोडियम ,14
मिलीग्राम फॉस्फोरस,लोहा - 2.3 मिलीग्राम ,आयोडीन 1 मिलीग्राम कोबाल्ट, 10
मिलीग्राम , मैंगनीज 65 मिलीग्राम, कॉपर - 120 मिलीग्राम, मोलिब्डेनम - 5
मिलीग्राम फ्लोरीन 10 मिलीग्राम, जिंक - 190 ग्राम, विटामिन ए, विटामिन
बी1, बी2, और पोटैशियम भी पाया जाता है। साथ ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम
भी पाया जाता है।
1. डायबिटीज में फायदेमंद :- नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता
हैं, जिस कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता
हैं। यह शुगर को धीरे-धीरे सोख लेता हैं और इससे मीठा खाने की इच्छा भी
नहीं होती हैं। इसमें पाए जाने वाले रेशे ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल में
रखते हैं।
2. बुखार को दूर करे :- अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो गया हैं तो उसे 1
गिलास नाशपाती का जूस जरूर पीना चाहिए। नाशपाती का जूस पीने से बॉडी का
टेम्परेचर कम होता हैं और बुखार में आराम मिलता हैं।
3. सुजन कम करे :- नाशपाती खाने से सुजन के कारण हो रहा दर्द दूर होता हैं।
नाशपाती का जूस आर्थराइटिस के रोगियों को जरूर पीना चाहिए, इससे सुजन दूर
होती हैं।
4. बड़ी आंत के लिए लाभकारी :- नाशपाती के सेवन से बड़ी आंत हेल्दी रहती और उसे किसी भी प्रकार की कोई बिमारी नहीं होती हैं।
5. एनीमिया दूर करे :- नाशपाती में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं,
जो बॉडी के हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता हैं और अनीमिया को ख़त्म करने में
आपकी सहायता करता हैं।
6. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे :- नाशपाती में पेक्टिन होता हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता हैं।
7. गला ठीक करे :- नाशपाती का जूस पीने से गला ठीक रहता हैं और गले के इन्फेक्शन से राहत मिलती हैं।
8. कैंसर से बचाए :- नाशपाती के सेवन से पेट का कैंसर होने से बचा जा सकता
हैं। इसके रेशे पेट के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। नाशपाती को खाने से
मीनोपॉज के बाद महिलाओं को होने वाले कैंसर का खतरा कम हो जाता हैं। इसमें
विटामिन सी और कॉपर पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कैंसर पैदा करने वाले
फ्री रेडिकल्स सेल्स से हमारी सुरक्षा करते हैं।
9. हड्डियों के लिए फायदेमंद :- नाशपाती में बोरोन नाम का तत्व पाया जाता
हैं। बोरोन हड्डियों में कैल्शियम को बनाये रखने में मदद करता हैं। इसलिए
ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचने के लिए नाशपाती को जरूर खाए।
10. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये :- नाशपाती में कॉपर और विटामिन सी
पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। विटामिन
सी मेटाबोलिज्म को तेज़ करता हैं और टिश्यू को रिपेयर करने में भी मदद करता
हैं। नाशपाती के सेवन से आप इन्फेक्शन आदि होने के खतरे से बच सकते हैं।
इसे खाने से आपको फ्लू, जुकाम, बुखार और इन्फेक्शन आदि से लड़ने की शक्ति
मिलती हैं।
11. एनर्जी प्रदान करे :- नाशपाती का जूस पीने से बॉडी को तुरंत ही एनर्जी
मिलती हैं। इसलिए अगर आप थकावट महसूस कर रहे हैं तो नाशपाती का जूस जरूर
पीजिये।
12. हाई ब्लड प्रेशर में कण्ट्रोल करे :- नाशपाती में ग्लुटाथिओन और
पोटैशियम पाए जाते हैं, जो की एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड
प्रेशर को कण्ट्रोल करने का काम करते हैं। जिस वजह से आपको हार्ट अटैक और
स्ट्रोक होने का खतरा काफी कम हो जाता हैं। यानि की नाशपाती दिल के मरीजों
के लिए और दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद
साबित होती हैं।
13. पाचन तंत्र मजबूत बनाये :- नाशपाती में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया
जाता हैं। जिस कारण आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं। इसमें पेक्टिन पाया
जाता हैं जो दस्त और कब्ज़ की समस्या से आपको छुटकारा दिलाता हैं। इसलिए
नाशपाती का जूस या इसका फल नियमित रूप से जरूर खाए।
COMMENTS