Symptoms of baby boy during pregnancy – गर्भावस्था के दौरान लड़का होने के लक्षण

गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, यह जान पाना हर किसी के लिए रोचक होता है। कुछ लक्षणों और चिन्हों के माध्यम...


गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, यह जान पाना हर किसी के लिए रोचक होता है। कुछ लक्षणों और चिन्हों के माध्यम से आप भी जान सकते हैं कि आपके गर्भ में पल रहा नन्हा लड़का या बेटा है। माँ बनने वाली औरत के लिए इस बात का पता करना बहुत रोचक और आनंददायी हो सकता है जब वो यह जान जाए की वह एक लड़के को जन्म देने जा रही हैं। कुछ शारीरिक लक्षणों और व्यवहार से यह पता किया जा सकता है की आप जिसे जन्म देंगी वह लड़का होगा।
इन लक्षणों को पिछले कई समय से एक गणना के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है। ये लक्षण सभी महिलाओं पर एक जैसे ही लागू होते हैं या नहीं इस बात का तो नहीं पता लेकिन इन लक्षणों पर विश्वास करने वालों की भी दुनिया में कोई कमी नहीं है। नीचे कुछ ऐसी बाते बताई जा रही है जिन्हें गर्भ में लड़का होने के प्रतीक चिन्ह के रूप में जाना जाता है, ये कुछ मिथक इस प्रकार हैं।

पेट की स्थिति (Symptoms of baby boy in pregnancy in Hindi by position of tummy)

ऐसा माना जाता है कि पेट की स्थिति इस बात का पता लगाने में मदद करती है कि गर्भ में पलने वाला बच्चा लड़का है। अगर पेट में लड़का हो तो आपका पेट के नीचे का हिस्सा ज़्यादा उठा हुआ दिखाई देता है अर्थात गर्भ की स्थिति नीचे की तरफ हो तो समझ लें कि लड़का होने वाला है।

मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness)

गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस एक आम बात है, जिसका मुख्य कारण हॉर्मोनल परिवर्तन हैं। पर ऐसा माना जाता है कि अगर आपके गर्भ में बेटा हो तो मॉर्निंग सिकनेस की समस्या कम होती है इसके विपरीत गर्भ में लड़की होने पर यह समस्या कुछ ज़्यादा हो सकती है। यह भी गर्भ में लड़के से जुड़ा एक मशहूर मिथक है।

गणना कर पता लगाएँ, लड़का होगा या लड़की (Age calculation with the month you conceive)

वैसे तो हमारे भारतीय ज्योतिष में ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर लड़का या लड़की होने की संभावना को स्पष्ट किया जाता है लेकिन इस विधि के अनुसार भी आप यह जान सकते हैं की क्या आप एक लड़के को जन्म देने वाली हैं? इसके लिए अपनी उम्र में गर्भधारण के माह को जोड़ दीजिये, जनवरी से लेकर दिसंबर तक एक से बारह कि गिनती के अनुसार क्रम में रखते हुये महीने को गर्भधारण के माह में अपनी उम्र की संख्या को जोड़ने पर यदि सम संख्या (even number) प्राप्त हो तो इसका मतलब है की आपके पेट में लड़का पल रहा है।

खाने की इच्छा पर निर्भर करता है, कि लड़का होगा (Craving of food)

गर्भवती महिला की भूख या खाने की इच्छा पर यह निर्भर करता है की वह लड़के को जन्म देने वाली है। अगर गर्भवती महिला मीठे की जगह नमकीन या मसालेदार, चटपटा खाना पसंद करती है तो समझ लीजिये की वह एक लड़के की माँ बनने वाली है।

बच्चे की दिल की धड़कनें (Speed of baby’s heartbeat)

गर्भावस्था के दौरान जब आप अपने रूटीन चेक अप के लिए जाती है तब अल्ट्रा साउंड में अपने गर्भस्थ शिशु की धड़कनों पर ध्यान दें, अगर शिशु की धड़कनें एक मिनट में 140 से कम हो तो समझ लेना चाहिए ये ये लड़का है।

गर्भावस्था के दौरान उल्टियों से पाये संकेत (Vomiting se kaise jane garbh me beta hai ya beti)

अगर प्रेग्नेंसी के शुरुआती पाँच महीनों गर्भधारण की वजह से कुछ ज़्यादा मितली या उल्टियाँ आए तो इसे माना जाता है कि गर्भ में पलने वाला शिशु लड़का है।

चेहरे की चमक बताती है लड़का होगा या नहीं (Glow in the face)

अगर होने वाली माँ के चेहरे का निखार बढ़ता जा रहा है और उसमें दिन पर दिन वृद्धि हो रही है जो कि पहले नहीं थी तो मान लीजिये की आने वाला बच्चा या नया मेहमान लड़का है।

मूत्र का रंग (Garbh me ladka hone ke lakshan in hindi urine color se)

प्रेग्नेंसी के दौरान हॉरमोन के प्रभाव से मूत्र का रंग बदल जाना स्वाभाविक है। अगर मूत्र का रंग गाढ़ा या गहरे पीले रंग का हो तो यह संभावना जताई जाती है कि यह लड़का होने के संकेत हैं।

जानें ब्रेस्ट के आकार से गर्भस्थ शिशु क्या है (Breast size se garbh me ladka hone ki nishani)

सामान्य तौर पर महिलाओं में बाए स्तन का आकार दाहिने स्तन से थोड़ा बड़ा होता है, लेकिन अगर दाहिने स्तन का साइज बाएँ से बड़ा दिखे तो यह भी लड़का होने के लक्षण हैं।

ठंडे पाँव से करें गर्भस्थ शिशु की पहचान (Cold feet)

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के पैर या पैर के तलवे हमेशा ठंडे बने रहते हैं तो इसे भी पेट में लड़का होने का संकेत समझा जाता है।

सूखे हाथ (Dry hand)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के पैर के तलवे हमेशा ठंडे बने रहने के साथ हाथ की त्वचा रूखी सूखी सी रहती है तो यह भी इस संकेत को अधिक मजबूती प्रदान करता है की माँ की होने वाली संतान लड़का है।

वजन का बढ़ना (Ladka hone ke lakshan weight increase se)

अगर आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है और पेट के आस पास का हिस्सा खास तौर पर बड़ा या फुला हुआ दिखाई दे तो यह भी एक संकेत है, जिस पर ज़्यादातर लोग विश्वास करते हैं कि जन्म लेने वाली संतान लड़का ही होगी।
ये सभी कुछ आम मिथक हैं जिन पर कुछ लोग विश्वास करते हैं और कुछ लोग नहीं भी करते, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है की आप इन संकेतों के क्या मायने निकालते हैं। गर्भ में होने वाले शिशु का लिंग हॉरमोन और प्रकृति पर निर्भर करता है, इसीलिए हम किसी ठोस सबूत के बिना यह नहीं कह सकते कि ये सभी मीठ सत्य हैं और इन पर सभी को विश्वास करना चाहिए, यदा कदा ये मिथक कई लोगों पर सटीक बैठते हैं जिसके बाद अन्य लोगों को ऐसे संकेतों पर विश्वास करने का मन करता है। गर्भ में लड़का हो या लड़की, इस बात की चिंता किए बिना होने वाली माँ को अपने भविष्य के साथ आने वाले शिशु के लिए सपने बुनने में कोई कमी नहीं करनी चाहिए और परिवार वालों तथा रिश्तेदारों को भी प्रसव तक धैर्य के साथ इंतज़ार करना चाहिए की लड़का होगा या लड़की।

COMMENTS

loading...
Name

ADSENSE,13,ALEXA,1,ANDROID,2,AYURVEDIC TIPS,27,BANK,2,BANKING,3,BEAUTY TIPS,41,BITCOIN,4,BLOGGING,19,BODY BUILDING,2,BODY CARE,16,BUSINESS,10,CANCER,3,CAUSES,10,COMPUTER,1,CPANNEL,2,CPC,4,CUSTOM DOMAIN,1,DIABETES,1,EXAM,1,EXAM TIPS,1,FACEBOOK,1,FACTS,1,FARMING,5,FASHION,15,FOOD,78,GENERAL KNOWLEDGE,238,GERNAL,8,GMAIL,2,GOOGLE,9,GREEN COFFEE,1,HAIR CARE,20,HEALTH,262,HOME BUSINESS,4,HOME REMEDIES,45,HOSTING,2,HOW TO,93,IN ENGLISH,5,IN HINDI,22,INSURANCE,2,INTERNET,1,INVESTMENT,2,JIO,5,KEYWORD,2,LAGHU UDYOG,4,LIFESTYLE,18,LIVER,2,LOAN,1,MAKE MONEY,17,MARKET,2,MEANING,23,MEN FASHION,3,MEN HEALTH,5,MOBILE WALLET,2,MONEY TRANSFER,2,ONLINE,1,PAYTM,3,POULTRY FARM,3,PREGNANCY,10,PSORIASIS,13,RECIPES,201,SBI,1,SEMRUSH,1,SEO,6,SHARE MARKET,2,SKIN CARE,24,SYMPTOMS,16,TABOOLA,1,TIPS and TRICKS,1,TREATMENT,55,WEIGHT GAIN,4,WEIGHT LOSS,10,WHATSAPP,3,WOMEN FASHION,12,WOMEN HEALTH,18,WORDPRESS,2,YOUTUBE,5,
ltr
item
IN HINDI: Symptoms of baby boy during pregnancy – गर्भावस्था के दौरान लड़का होने के लक्षण
Symptoms of baby boy during pregnancy – गर्भावस्था के दौरान लड़का होने के लक्षण
https://hinditips.com/wp-content/uploads/2017/01/Symptoms-of-baby-boy-during-pregnancy-300x200.jpg
IN HINDI
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/05/symptoms-of-baby-boy-during-pregnancy.html
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/05/symptoms-of-baby-boy-during-pregnancy.html
true
7910216595494957833
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy