मुंहासों से छुटकारा पाने का घरेलु आयुर्वेदिक उपाय Acne Treatment Prevention In Hindi

हर किसी की चाहत होती है की उसका चेहरा सुन्दर और दाग रहित होना चाहिए। नवजवानों में इस चाहत का सबसे बड़ा अगर कोई दुश्मन है तो वह हैं मुंहासे...

हर किसी की चाहत होती है की उसका चेहरा सुन्दर और दाग रहित होना चाहिए। नवजवानों में इस चाहत का सबसे बड़ा अगर कोई दुश्मन है तो वह हैं मुंहासे, जिसे अंग्रेजी में 'Acne' भी कहा जाता हैं। Acne या मुंहासे की समस्या ज्यादातर तारुण्यवस्था में होने के कारण इसे आयुर्वेद में 'तारुण्यपीठिका' भी कहते है।
मुंहासे एक ऐसी समस्या हैं जिसमे दर्द कम रहता हैं पर तकलीफ ज्यादा होती हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है पर बहुत कम लोग ही इससे निजात पाने में सफल हो पाते हैं।


Acne Treatment & Prevention In Hindi
मुंहासों के कारण कई लोगो को शर्मिंदगी महसूस करना पड़ता हैं। अपने चेहरे पर मुंहासों के दाग के कारण लोग अन्य लोगो से दुरी बनाए रखते हैं और अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी ज्यादा तकलीफ होने पर पीड़ित युवा तनावग्रस्त हो जाता है और अपना आत्मविश्वास खो देता हैं। ऐसी ही तकलीफ के दौर से मुझे भी गुजरना पड़ा था पर निचे दिए गए मुंहासों (Acne) के उपाय करने से मुझे काफी लाभ हुआ था।
मुंहासे होने के कारण और इनसे निजात पाने के उपाय संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

मुंहासे होने के क्या कारण हैं ?Causes of Pimples in Hindi

हमारे चहरे पर कई छोटे-छोटे सूक्ष्म वसामय ग्रंथियाँ (Sebaceous Glands) होती हैं जिसमे से द्रव (Sebum) स्त्रवण होते रहता हैं। कभी-कभी इस द्रव के जमने के कारण हमारे चेहरे के छोटे बालो की जड़ का मार्ग (रोपकुप) का अवरोध हो जाता हैं और इस वजह से जीवाणु संक्रमण होकर चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। कुछ लोगो में अन्य लोगो की तुलना में मुंहासे की समस्या ज्यादा होती हैं।
मुंहासे ज्यादा होने के कुछ मुख्य कारण की जानकारी निचे दी गयी हैं :

  • हार्मोन्स / Hormones : यौवन अवस्था में androgen hormones के कारण मुंहासों की समस्या ज्यादा होती हैं। पुरुषो में androgen hormone का प्रमाण तारुण्यवस्था में ज्यादा होता हैं। महिलाओ में मासिक धर्म के समय इस hormone की मात्रा बढ़ने से मुंहासे बढ़ जाते हैं। यही कारण हैं की महिलाओ को उम्र बढ़ने के बाद भी मुंहासों की तकलीफ सताती रहती हैं। 
  • त्वचा / Skin : जिन लोगो की त्वचा ज्यादा तैलीय / oily होती है उन्हें मुंहासों की समस्या ज्यादा होती हैं। 
  • अनुवांशिकता / Hereditary : जिन व्यक्ति के माता-पिता को मुंहासों की समस्या ज्यादा होती है उन्हें मुंहासे होने की आशंका ज्यादा होती हैं और ऐसे व्यक्तिओ में मुंहासे ठीक करना ज्यादा मुश्किल होता हैं।
  • दवा / Drugs : कुछ दवा जैसे की Steroids, मिरगी (Epilepsy) की दवा, या गर्भनिरोधक गोलिया लेने से मुंहासे बढ़ने की आशंका अधिक होती हैं। 
  • सौंदर्य प्रसाधन / Cosmetics : कुछ सौंदर्य प्रसाधन को इस्तेमाल करने से सूक्ष्म रोपकुप का अवरोध होने के कारण मुंहासे हो सकते हैं। कोई भी सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करने से पहले जाँच ले की वह water based हो जिससे मुंहासे होने की आशंका कम होती हैं।   
  • अन्य / Other : मुंहासे होने के कुछ अन्य कारण निचे दिए हैं :
  1. Hypothyroidism से पीड़ित व्यक्तिओ में मुंहासे होने की आशंका ज्यादा होती हैं। 
  2. ज्यादा तैलीय और तीखा खाने वाले और junk food का सेवन ज्यादा करने वालो में मुंहासे होने की आशंका ज्यादा होती हैं। 
  3. तनाव (Tension) से पीड़ित व्यक्ति में मुंहासे होने की आशंका ज्यादा हो सकती हैं। 
  4. जो व्यक्ति कब्ज के कारण परेशान होते है उन्हें मुंहासे होने की संभावना अधिक होती हैं। 
  5. बार बार मुंहासों को हाथ लगाने से मुंहासे बढ़ जाते हैं और नाख़ून में छिपे bacteria से मुंहासों में संक्रमण हो जाता हैं। 
  6. धूल, मिट्टी और ज्यादा धुप में रहने से मुंहासे बढ़ जाते हैं। 
  7. कुछ विशेषज्ञों का मानना हैं की ज्यादा Glycemic Index वाला आहार लेने से मुंहासे बढ़ जाते हैं।
  8. बालो पर ज्यादा तेल या तेलयुक्त केमिकल लगाने से चेहरे पर मुंहासे बढ़ जाते हैं। 

मुंहासे का ईलाज क्या हैं ?Treatment and Home remedies for Pimples in Hindi

मुंहासों का इलाज में कई चीजे शामिल होती हैं। त्वचा विशेषज्ञ पीड़ित की जाँच करने के बाद उसका इलाज निर्धारित कर सकता हैं। मुंहासों का इलाज संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं।

  • मलम / Cream : मुंहासों का इलाज करने के लिए त्वचा विशेषज्ञ आपको मुंहासों पर लगाने के लिए कुछ मलम दे सकते हैं। अपने डॉक्टर से उसे लगाने संबंधी जानकारी ठीक से लिख कर लेना चाहिए। कुछ मलम जैसे की Adapalene gel युक्त मलम लगाने के बाद धुप में नहीं जाना चाहिए और इसे शाम के समय ही लगाना चाहिए। 
  • दवा / Medicine : मुंहासों का इलाज करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ Antibiotics दवा दे सकते हैं। कुछ मुंहासों से पीड़ित व्यक्तिओ में डॉक्टर Isotretinoin युक्त दवा दे सकते हैं। ऐसे तो डॉक्टर यह दवा आपको बहुत सोच समझकर कर ही देते है पर कुछ मेडिकल विक्रेता अनजाने में यह दवा किसी को दे सकते है। ध्यान रहे की अगर आप गर्भवती है या अगले 7 से 8 महीनो में गर्भवती हो सकते या बच्चे को दुग्धपान (Breast feeding) करा रहे है तो यह दवा आपने नहीं लेना चाहिए। इस दवा से आनेवाले शिशु में या दूध पिने वाले बालक को क्षति पहुंच सकती हैं। अगर कोई महिला यह दवा ले रही है तो कम से कम 8 महीनो तक गर्भधारणा नहीं करना चाहिए। 
यहाँ पर मुहासों के इलाज संबंधी जानकारी संक्षेप में दी गयी हैं। त्वचा रोगविशेषज्ञ आपके मुंहासों की समस्या अनुसार विविध ईलाज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए त्वचा रोगविशेषज्ञ को दिखाए। मुंहासों का इलाज करने के लिए दवा और मलम इत्यादि के साथ कुछ सावधानिया बरतनी जरुरी हैं।
मुंहासों से बचने और उन्हें बढ़ने से रोकने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी जरुरी हैं :

  • सौंदर्य प्रसाधन / Cosmetics : मुंहासों से पीड़ित व्यक्तिओ ने कम से कम make up करना चाहिए। अपने मुंहासे छिपाने के लिए ज्यादा powder या foundation लगाने से मुंहासे अधिक बढ़ सकते हैं। कोई भी तेल युक्त cosmetic न लगाए। अगर आपको कुछ make up करना ही है तो पहले पानी से चेहरा अच्छे से साफ़ करे और कम प्रमाण में oil free सौंदर्य प्रसाधन लगाए। अपने बालो पर ज्यादा तेलयुक्त या तेज केमिकल का इस्तेमाल न करे। इनसे आपके चेहरे पर मुंहासे बढ़ सकते हैं। अगर आपको Dandruff है तो उसका इलाज कराए।  
  • चेहरा साफ़ रखे (Clean Face) : अपना चेहरा हमेशा साफ़ रखे। प्रदुषण और धूल मिटटी के कारण रोपकुप का मार्ग अवरुद्ध हो कर मुंहासे बढ़ जाते है इसलिए जरुरी है की दिन में कम से कम 3 या 4 बार गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ़ करे। 
  • नीम : पुराने समय से नीम का उपयोग त्वचा संबंधी कोई भी समस्या में किया जाता हैं। आर्युर्वेद अनुसार नीम से रक्त की शुद्धि होती है और उसमे जीवाणुरोधी क्षमता भी हैं। पहले नीम के पत्तो को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा कर उससे मुंह धोने की सलाह दी जाती थी। अब नीम के गुणों का फायदा लेने के लिए यह सब करने की जरुरत नहीं हैं। अब आप नीम और Green Tea Extract के गुणों से युक्त बाजार में उपलब्ध फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अपने जीवाणुरोधी, प्रदूषणरोधी और तेलरोधी triple action से आपके चेहरे को pimples से दूर रखता हैं। 
  • धुप से बचाव / Avoid Sun : सूरज की तेज किरणों से मुंहासे बढ़ जाते है। मुंहासे के इलाज के लिए उपयोग में आने वाला मलम लगाने के बाद भी आपको धुप से बचना चाहिए। अगर आपको धुप में जाना ही है तो टोपी का इस्तेमाल करे और मुंह पर हल्का कपडा बाँध लेना चाहिए। आप सुबह के समय सूरज की किरणे चेहरे पर ले सकते हैं। सुबह के समय सूर्य की ultra violet युक्त किरणे मुंहसों से रक्षण करती हैं। 
  • आहार / Food : समतोल आहार लेना चाहिए। बाजार में मिलने वाले अधिक तेल और मसालेवाले आहार से परहेज करना चाहिए। गाजर, पालक, शक्कर कंद और Apricots जैसे Vitamin A और Beta Carotene युक्त आहार लेने से त्वचा निरोगी और सुंदर रहती हैं।  
  • व्यायाम / Exercise : नियमित व्यायाम करे। व्यायाम करने से बंद हुए स्वेद ग्रंथि और रोपकुप खुल जाते हैं। व्यायाम करने के बाद पसीना ठीक से साफ़ करे और स्नान करना न भूले।  
  • अन्य / Others : मुंहासों से बचने के लिए निचे दिए गए अन्य सावधानी बरतनी चाहिए :
  1. बिना डॉक्टर की सलाह लिए मेडिकल विक्रेता से कोई भी दवा या मलम का इस्तेमाल न करे। यह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकते है। 
  2. अपने चेहरे को बार-बार हाथ न लगाए। चेहरे को हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अवश्य साफ़ करे। 
  3. मुंहासों को पिन, सुई आदि से पंक्चर करके इसमें से गन्दा पदार्थ न निकाले। ऐसा करने से जंतु संक्रमण हो सकता हैं। 
  4. अगर आप चश्मा लगाते है तो उसे हमेशा साफ रखे। 
  5. रात में मेकअप उतार कर ही साए। 
  6. सप्ताह में दो बार चेहरे पर भाप ले। भाप लेने से रोपकुप अच्छी तरह से खुल जाते हैं। 
  7. भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर detox होने में मदद मिलती हैं। 
  8. हमेशा साफ़ सुधरे तकिए और तौलिये का इस्तेमाल करे। 
  9. अगर आपको कब्ज या अपचन की शिकायत हो तो उसका ईलाज करे। 
  10. दाढ़ी / Shaving करते समय सावधानी बरते। Electric Shaving machine या Safety razor का इस्तेमाल करे। दाढ़ी करने से पहले गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ़ करे जिससे दाढ़ी के बाल मुलायम हो जाते है और आसानी से shaving हो सकती हैं। 
  11. भय, क्रोध, चिंता एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहे। 
  12. पान, तम्बाकू, गुटखा, शराब तथा बीड़ी-सिगरेट आदि नशीले पदार्थो का सेवन बंद कर दे। 
मुंहासे किसी भी सुन्दर चेहरे का हाल बिगाड़ सकती हैं और इसलिए जरुरी हैं की आप इनसे बचने के लिए सावधानी बरते। मुंहासे होने पर भी अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। कुछ सावधानी और ईलाज से आप इनसे छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

COMMENTS

loading...
Name

ADSENSE,13,ALEXA,1,ANDROID,2,AYURVEDIC TIPS,27,BANK,2,BANKING,3,BEAUTY TIPS,41,BITCOIN,4,BLOGGING,19,BODY BUILDING,2,BODY CARE,16,BUSINESS,10,CANCER,3,CAUSES,10,COMPUTER,1,CPANNEL,2,CPC,4,CUSTOM DOMAIN,1,DIABETES,1,EXAM,1,EXAM TIPS,1,FACEBOOK,1,FACTS,1,FARMING,5,FASHION,15,FOOD,78,GENERAL KNOWLEDGE,238,GERNAL,8,GMAIL,2,GOOGLE,9,GREEN COFFEE,1,HAIR CARE,20,HEALTH,262,HOME BUSINESS,4,HOME REMEDIES,45,HOSTING,2,HOW TO,93,IN ENGLISH,5,IN HINDI,22,INSURANCE,2,INTERNET,1,INVESTMENT,2,JIO,5,KEYWORD,2,LAGHU UDYOG,4,LIFESTYLE,18,LIVER,2,LOAN,1,MAKE MONEY,17,MARKET,2,MEANING,23,MEN FASHION,3,MEN HEALTH,5,MOBILE WALLET,2,MONEY TRANSFER,2,ONLINE,1,PAYTM,3,POULTRY FARM,3,PREGNANCY,10,PSORIASIS,13,RECIPES,201,SBI,1,SEMRUSH,1,SEO,6,SHARE MARKET,2,SKIN CARE,24,SYMPTOMS,16,TABOOLA,1,TIPS and TRICKS,1,TREATMENT,55,WEIGHT GAIN,4,WEIGHT LOSS,10,WHATSAPP,3,WOMEN FASHION,12,WOMEN HEALTH,18,WORDPRESS,2,YOUTUBE,5,
ltr
item
IN HINDI: मुंहासों से छुटकारा पाने का घरेलु आयुर्वेदिक उपाय Acne Treatment Prevention In Hindi
मुंहासों से छुटकारा पाने का घरेलु आयुर्वेदिक उपाय Acne Treatment Prevention In Hindi
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhXpijr2cCkLyRj_kdnn_VY69TlfAaeXXnuizERcPSREQWhH16-gQVnUdHxljEx90jGE4rm0r7Y705qFVjCEM25HT_EB8Oa3X7ML31NUTtJoDTVC8eOnh3CL_s7cUhKw7vrURmVwMfxmIT6/s1600/acne.JPG
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhXpijr2cCkLyRj_kdnn_VY69TlfAaeXXnuizERcPSREQWhH16-gQVnUdHxljEx90jGE4rm0r7Y705qFVjCEM25HT_EB8Oa3X7ML31NUTtJoDTVC8eOnh3CL_s7cUhKw7vrURmVwMfxmIT6/s72-c/acne.JPG
IN HINDI
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/03/acne-treatment-prevention-in-hindi.html
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/03/acne-treatment-prevention-in-hindi.html
true
7910216595494957833
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy