विटामिन इ त्वचा पर अपने गुणों के लिए काफी विख्यात है। इसका प्रयोग कई प्रकार के फेस पैक और मास्क्स बनाने के लिए किया जाता है। ये पैक...

विटामिन
इ त्वचा पर अपने गुणों के लिए काफी विख्यात है। इसका प्रयोग कई प्रकार के
फेस पैक और मास्क्स बनाने के लिए किया जाता है। ये पैक उम्र बढ़ने की
प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं या बिलकुल रोक लेते हैं। विटामिन इ में आपकी
त्वचा को तरोताजा, जवान और चमकदार बनाने के गुण होते हैं विटामिन इ कर्नेल
के तेल, जैतून के तेल ( Kernel oil, olive oil) तथा खुबानी के तेल में
पाया जाता है। इससे हमारे शरीर में कोलेजन (collagen) की मात्रा में
बढ़ोत्तरी होती है जो एक तरह का प्रोटीन (protein) है जो त्वचा की लोच तथा
कसावट को बनाए रखता है। कोलेजन उम्र के साथ खो जाता है, जिसकी वजह से त्वचा
ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां और महीन रेखाएं आ जाती हैं।
सौंदर्य बाज़ार में विटामिन ई से भरपूर फेस पैक क्रीम और उत्पाद प्रचुरता से उपलब्ध हैं। सौंदर्य प्रेमियों के लिये विटामिन ई सामान्य और सुप्रसिद्ध विटामिन है। हम सब लोग जानते है कि विटामिन ई में उम्ररोधी गुण पाया जाता है। इसके कारण उम्र के चिन्ह, झुर्रियां, चकत्ते, मुंहासे आदि को घटाने, उपचार करने और रोकने में मदद करता है। विटामिन ई की कमी बहुत सी सौंदर्य समस्याओं का सामन्य कारण है। यह विटामिन बादाम, रुचिरा आदि में पाया जाता है। विटामिन ई के गुण :-
विटामिन ई के फायदे – कीवी, ऑलिव ऑयल फेसियल मास्क (Kiwi, Olive oil facial mask)
केले, गुलाब जल का फेशियल मास्क (Banana, Rose water facial mask)
आम, जई फेस मास्क (Mango, Oat face mask)
विटामिन ई, शहद मास्क (Vitamin E- Honey gharelu face pack hindi me)
आवोकाडो, शहद फेस मास्क (Avocado, Honey face mask)

सामग्री (Ingredients)
- 2 चम्मच कीवी का रस
- 1 अंडे की ज़र्दी
- 2 चम्मच जैतून का तेल
फेशियल करने का तरीका (facial kaise kare hindi me)
फेस पैक बनाने की विधि, कीवी के गूदे को लेकर उसमे अंडे की ज़र्दी और जैतून तेल को अच्छे से मिलायें। मिलाने पर यह लेप का रूप ले लेगा। कीवी का गूदा त्वचा के लिये सफाई करने के कारक का कार्य करेगा। जैतून तेल में विटामिन ई होता है। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने के लिये छोड़ दें। फिर सूखे चेहरे को धो दे। ये सभी मिलकर आपकी त्वचा पर अच्छा परिणाम देंगे।
केले, गुलाब जल का फेशियल मास्क (Banana, Rose water facial mask)
सामग्री (Ingredients)
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 1 पका केला
प्रक्रिया (Process)
केला पोटैशियम और विटामिन ई का भरपूर स्रोत है। गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। जब इन दोनों को मिलाकर लगाते है तो यह त्वचा पर जादुई प्रभाव छोड़ता है। केले को मसल कर चिकना लेप, फेशियल बनाइये, इसमें गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाइये। 10-15 मिनट सूखने के लिये छोड़ने के बाद पानी से धो दीजिये।विटामिन ई के लाभ (Benefits of Vitamin E for skin care)
आम, जई फेस मास्क (Mango, Oat face mask)
सामग्री (Ingredients)
- 1 ताज़ा आम
- 1 चम्मच जई पाउडर
- 1 चम्मच गेंहूं के अंकुर का तेल
फेशियल करने का तरीका (Process)
आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। पीले आम का गूदा लें। आम के गूदे को में जई आटा और गेंहुं के अंकुर के तेल को अच्छी तरह से मिला दें। इस लेप को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाये रखिये। यह फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों और मुंहासों को ठीक कर देगा।
विटामिन ई, शहद मास्क (Vitamin E- Honey gharelu face pack hindi me)
सामग्री (Ingredients)
- 1 चम्मच शहद
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
फेशियल कैसे करे(Process)
प्राकृतिक शहद और 1 विटामिन ई का कैप्सूल लीजिये। इस कैप्सूल को बारीक पाउडर बना कर शहद में अच्छे से मिला दीजिये। इससे चिकना जेल बन जायेगा। इस जेल का चेहरे पर इस लीजिये इससे चेहरे पर चमक और सौंदर्य आ जायेगा। विटामिन ई कैप्सूल के स्थान पर किसी विटामिन से भरपूर तेल जैसे बादाम तेल, जैतून तेल, रुचिरा तेल आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है।
आवोकाडो, शहद फेस मास्क (Avocado, Honey face mask)
सामग्री (Ingredients)
- 2 रुचिरा
- 1 चम्मच शहद
COMMENTS