थाइरोइड (thyroid) एक सामान्य बीमारी है जिससे महिलाएं सबसे ज़्यादा प्रभावित होती हैं। अतः इसका पता चलने के साथ ही इसका उपचार शुरू कर द...

थाइरोइड
(thyroid) एक सामान्य बीमारी है जिससे महिलाएं सबसे ज़्यादा प्रभावित होती
हैं। अतः इसका पता चलने के साथ ही इसका उपचार शुरू कर देना चाहिए। शुरूआती
चरणों में तो ये ठीक होने की स्थिति में रहते हैं, पर इसे नज़रअंदाज़ कर देने
पर ये काफी गंभीर भी हो सकते हैं। हमारे गले के पास एडम्स एप्पल (adam’s
apple) के नीचे एक तितली के आकार की ग्रंथि (gland) होती है। यह काफी
महत्वपूर्ण ग्रंथि होती है, क्योंकि यह हमारी चयापचय क्रिया (metabolism)
को नियंत्रित करती है। सही मेटाबोलिज्म के बिना हमारा शरीर कार्य नहीं कर
पाता है। यह ग्रंथि थायराइड हॉर्मोन्स (thyroid hormones) का उत्पादन करती
है और ये हमारे खून में मौजूद रहते हैं।
इस ग्रंथि में थायराइड को प्रभावित करने वाला एक हॉर्मोन होता है, जो ज़रुरत पड़ने पर इनका उत्पादन शुरू या बंद कर सकता है। जब ये हॉर्मोन्स ज़्यादा निकलने लगते हैं, तब इन्हें हाइपरथाइरॉइडिस्म (hyperthyroidism) कहा जाता है, और जब ये सामान्य से कम निकलने लगते हैं, तब इसे हाइपोथाइरॉइडिस्म (hypothyroidism) कहा जाता है।
इस ग्रंथि में थायराइड को प्रभावित करने वाला एक हॉर्मोन होता है, जो ज़रुरत पड़ने पर इनका उत्पादन शुरू या बंद कर सकता है। जब ये हॉर्मोन्स ज़्यादा निकलने लगते हैं, तब इन्हें हाइपरथाइरॉइडिस्म (hyperthyroidism) कहा जाता है, और जब ये सामान्य से कम निकलने लगते हैं, तब इसे हाइपोथाइरॉइडिस्म (hypothyroidism) कहा जाता है।
थायराइड के लक्षण क्या है (Symptoms)
हाइपरथाइरॉइडिस्म (Hyperthyroidism)
इसके होने का मुख्य कारण हॉर्मोन्स की मात्रा शरीर में बढ़ जाना होता है। इस बीमारी के होने की संभावना महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले 10 गुना होती है।कुछ सामान्य लक्षण (Some common signs)
- दिल की धड़कन का तेज़ होना।
- पसीना ज़्यादा निकालना।
- बेचैनी।
- हाथ कांपना।
- मांसपेशियों में कमज़ोरी।
- काफी कम समय में काफी वज़न घट जाना।
- त्वचा में परिवर्तन।
- बालों का झड़ना।
हाइपोथाइरॉइडिस्म (Hypothyroidism)
यह स्थिति शरीर में थाइरोइड हॉर्मोन्स के कम हो जाने पर होती है और इससे आपके शरीर की काम करने की गति काफी धीमी हो जाती है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही यह समस्या सता सकती है, पर महिलाओं में इसके होने की संभावना अधिक होती है।कुछ सामान्य लक्षण (Some common signs)
- थकान का अनुभव।
- अधिक ठण्ड लगना।
- दिल की धड़कनों का धीमा होना।
- काफी नींद आना।
- याददाश्त कमज़ोर होना।
- वज़न का बढ़ना।
- मांसपेशियों में तनाव (muscle cramps)
- बालों का झड़ना
- मासिक धर्म (menstruation) के द्रव्य का अधिक मात्रा में निकलना।
- बांझपन (infertility)
- ध्यान लगाने में तकलीफ होना।
- त्वचा का रूखा हो जाना।
- तनाव।
- स्तनों से दूध जैसा कोई द्रव्य निकलना।
COMMENTS