यह भारतीय भोजन में सब्जियों की प्राथमिक विधियों में से है। किसी बच्चे को भी खाना बनाना सिखाते समय अक्सर यही बनाना सिखाया जाता है। बनान...

पकानें में लगने वाला समय (Cooking Time) : 10 मिनट
तैयार परोसे (Servings) : 2 व्यक्तियों के लिए
आलू जीरा सब्जी में लगने वाली सामग्री (Ingredients for Aloo Jeera (Potatoes with Cumin Seeds)
- 4 माध्यम उबले
- छिले और चोकोर टुकड़ों में कटे आलू
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ½ छोटा चम्मच आमचूर पाउडर या नीम्बू का रस
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
आलू जीरा रेसिपी इन हिंदी (Method – jeera aloo recipe)
- किसी नॉन-स्टिक बर्तन या कढाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमे जीरा डाले।
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमे हरी मिर्च डालें और उसे थोड़ी देर पकाए।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें उबले आलुओं के टुकड़ों को मिलाएं।
- अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि सारा मसाला आलुओं में लिपट न जाए।
- इसे 3-4 मिनट तक पकाए।
- आंच बंद कर दें और हरे धनिया की पत्तियों को मिला कर चलाए।
- अब इसे गरमा गर्म परोसे।
सुझाव एवं समीक्षा (Suggestions and Reviews)
- आप आलुओं को उबालते समय भी नमक डाल सकते हैं, किन्तु तब सब्जी में नमक मिलाते समय आपको सही अंदाजा रखना होगा।
- आप तडके में जीरे के साथ करी पाती को भी डाल सकते हैं। इससे सब्जी में एक अलग स्वाद मिलेगा।
- आप इसमें अपने स्वाद के अनुरूप गरम मसाला भी डाल सकते हैं।
- आप इसे दाल- चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं।
COMMENTS