ज्यादातर देशों में गर्मी बढ़ने के कारण बहुत सी शाररीक असुविधाएं होती है और इन कारण गर्मी से सम्बंधित बीमारियाँ भी होने का डर रहता है। इसलि...

शेक्स (shakes) ऐसी ड्रिंक है जिसे मिल्कशेक्स (milkshakes) कहा जाता है को की ठंडे दूध , आइस क्रीम के फ्लेवर और मीठे का स्वाद चॉकलेट सॉस (chocolate sauce) या फ्रूट सिरप (fruit syrup) से किया जाता है , इन सभी पदार्थो से मिल्कशेक्स बनते है। इन्हें आप तीन प्रकार में बना सकते है जैसे की शेक्स के प्रकार में या स्मूथ या फ्लोट्स के प्रकार में।
स्मूथी (smoothie) एक ऐसी ड्रिंक है जो ताज़े फल , कुचली हुई आइस (crushed ice) , फ्रोज़ेन फ्रूट (frozen fruit) , शहद या कुछ फ्लेवर्ड सिरप (flavoured syrup) से बनता है। कभी इनमे दूध, दही और आइस क्रीम का भी प्रयोग किया जाता है। यह शेक्स ज्यादा गाड़े होते है। मिल्कशेक्स और स्मूथी में यह अंतर है की स्मूथी फ्रूट से बनी होती है और मिल्कशेक्स दूध या आइस क्रीम से बने होते है।
फ्लोट्स (floats) मिल्कशेक्स नहीं है बल्कि यह आइस क्रीम से बने होते है जिनको एक अलग स्टाइल में दर्शाया जाता है। साधारण रूप में बताया जाए तो एक बड़े ग्लास में आइस क्रीम को डालकर देना , उसे फ्लोट कहते है। इन आइस क्रीम के ऊपर संतरा , अंगूर , कोक (coke) या कोई मनपसंद सोडा (favourite soda) को डाला जाता है। इसमें दूध नहीं होता।
मिल्कशेक का इतिहास , उन्नीसवीं सदी में मिल्कशेक्स को शराब व्हिस्की ड्रिंक (alcohol whiskey drink) में माना जाता था , जिनका सेहतमंद और आनंद से भरपूर ड्रिंक के रूप में वर्णन किया गया था। अब स्मूथी सभी उम्र के लोगो के लिए उपलब्ध है क्योंकि इनमे मीठा , ताज़े फ्रूट फ्लेवर और पौष्टिक तत्व होते है।
मिल्कशेक को ताज़ा दूध में चॉकलेट पाउडर , कैरामेल (caramel) , स्ट्रॉबेरी , बनाना (banana) या आम (mango) पाउडर को मिलाकर बनाया जा सकता है। यह शेक्स बच्चो के लिए सही आहार है क्योंकि इनमे विटामिन्स , मिनरल , प्रोटीन और कैल्शियम भरे पड़े है जिन से बच्चो का सेहतमंद रूप में विकास होगा।
रसभरी , अदरक और नारियल शेक (Raspberry, Ginger, and Coconut Shake)
एक गाड़ा स्वाद से भरपूर शेक को रसभरी (raspberries) को क्रीमी कोकोनट मिल्क आइस क्रीम और ताज़ी अदरक (ginger) के साथ मिलाकर बना सकते है।रसभरी , अदरक और नारियल शेक (Raspberry, ginger, and coconut shake)

सामग्री (Ingredients)
- 1 कप रसभरी
- 1 कप वैनिला कोकोनट मिल्क आइस क्रीम (vanilla coconut milk ice cream)
- 1 छोटी चमच कसी हुयी (grated) ताज़ी अदरक
- सजावट के लिए कुछ ताज़ा रसभरी
इस शेक को कैसे बनाए / विधि (How to make)
- ब्लेंडर में रसभरी को मिलाये और मध्यम- हाई गति में इसको पीस कर स्मूथ बना लें।
- अब पीसी हुई रसभरी में कोकोनट मिल्क आइस क्रीम और अदरक को मिलाये और फिर पीस ले जब तक यह स्मूथ ना बन जाए।
- अब इस शेक को ग्लास में डाल कर ऊपर कुछ रसभरी को सजावट के लिए डाल दें, और तुरुन्त इसका सेवन कर लें।
ब्रेकफास्ट बनाना ग्रीन स्मूथी (Breakfast banana green smoothie)

सामग्री (Ingredients)
- 2 कप पालक के छोटे पत्तियों को ले लें।
- एक केला लें
- 1 गाजर लें उसका छिलका निकाल कर उसे छोटे- छोटे टुकड़ो में काट लें।
- ¾ कप दही लें
- आइस / बरफ
- 2 बड़ी चमच शहद
इस स्मूथी को कैसे बनाए / विधि (How to make)
- पालक, केला, गाजर, दही, आइस और शहद को ब्लेंडर में पीस ले जब तक यह स्मूथ गाड़ा ना बन जाए।
- अब इसे आइस के साथ इसका सेवन कर लें
फ्रूट लैसा (Fruit lassa)

यह बहुत ही ताज़ा और स्वादिष्ट ड्रिंक है जो गर्मियों के दौरान विशेष रूप से बनाई जाती है, इसमें आम या केले का प्रयोग होता है।
फ्रूट लैसा (Fruit lassa)
सामग्री (Ingredients)
- 1 कप दही
- ½ कप ठंडा आइस वाटर
- ½ कप ठंडा दूध
- ½ बड़ी चमच इलायची पाउडर
- 1 बड़ी चमच गुलाब जल
- 1 छिलका निकाला हुआ आम और छोटे- छोटे टुकड़ो में कटा हुआ या आप 2 छिलके उतारे हुए केले ले सकते है।
- कुछ सीके हुए (roasted) बादाम
इसको कैसे बनाए / विधि (How to make)
- सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डाल ले सिवाए बादाम के और स्मूथ होने तक पीस लें।
- इसे अब आइस क्यूब और सीके हुए बादाम को काट कर परोस लें।
आईसी कैपेचीनो (Icy cappuccino)

सामग्री (Ingredients)
- 1 ½ कप दूध
- ½ कप वैनिला आइस क्रीम
- 2 बड़ी चमच तुरुन्त बनी हुयी कॉफ़ी
- 1 बड़ी चमच कोको पाउडर (cocoa powder)
- आइस क्यूब (ice cube)
इसको कैसे बनाए / विधि (How to make)
- सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डाल कर पीस लें या कोई बर्तन में इन्हें अच्छे से मिला लें।
- अब इस ठंडे कैपेचीनो को परोस लें।
निष्कर्ष (Conclusion)
मिल्कशेक्स , स्मूथी और फ्लोट्स को गर्मियों के मौसम में बना कर इनका सेवन करने से आप गर्मी में आनंद और ताज़ा महसूस कर सकते है। यह प्रसिद्ध ड्रिंक है जिन्हें हर देश , संस्कृति , और धर्म में अपनाया जाता है। इस से आपको गर्मियों की धुप को झेलने की ताकत भी मिलती है।श्रेष्ठ मिल्कशेक्स बनाने के लिए सुझाव (Tips to make the best milkshakes)
- सबसे सामान्य विधि कोई भी मिल्कशेक को बनाने के लिए यह है की ताज़ा और अच्छा क्वालिटी वाला दूध और फल या कोई भी सामग्री का उपयोग करें।
- मिल्कशेक या स्मूथी को कोई भी सामग्री का उपयोग कर बना सकते है जैसे की उदहारण के लिए आप अगर स्ट्रॉबेरी या खीरे को पसंद करते है तो इनका भी उपयोग कर सकते है। कोई भी इन दो पदार्थों का उपयोग कर इन्हें ब्लेंडर में पीस कर एक नयी रेसिपी तैयार कर सकते है। आप चाहे तो कोई भी सामग्री का उपयोग कर अपने तरीके से मिल्कशेक बना सकते है।
- ब्लेंडर में मिल्कशेक बनाना आसान है लेकिन आप टाइट फिट होने वाले ढ़कन सहित जार में भी सामग्री को मिलाकर लगातार हिलाने से भी मिल्कशेक बना सकते है।
- पहले ब्लेंडर में दूध को डालें , फिर उसमे आइस क्रीम को डालें या ठंडे दूध के साथ शुगर और फल को एक साथ डाल सकते है और फिर पीस सकते है।
- मिल्कशेक्स को गाडा बनाने के लिए कम दूध का उपयोग कर सकते है।
- ग्लासों को फ्रिज में रख ठंडा कर लें और फिर इन ग्लासों में यह मिल्कशेक डाल परोसे।
COMMENTS