Homemade instant jalebi recipe – घर में बनाएँ रसभरी जलेबी

जलेबी एक शुद्ध भारतीय मीठा व्यंजन है। इसकी शुरुआत भारत से ही मानी जाती है। भारत के साथ पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, आदि में ...

Homemade instant jalebi recipeजलेबी एक शुद्ध भारतीय मीठा व्यंजन है। इसकी शुरुआत भारत से ही मानी जाती है। भारत के साथ पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, आदि में भी यह बहुत लोकप्रिय है। वैसे तो जलेबी मैदे से बनाई जाती है पर पनीर और खोये से बनी जलेबी का स्वाद भी लोगों को बहुत लुभाता है। खोये या मावा की जलेबी मध्यप्रदेश की खासियत है। इसे किसी खास उत्सव व त्यौहारों में बड़े ही चाव से खाया और परोसा जाता है। आज हम जलेबी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं इसकी सहायता से आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट और कुरकुरी जलेबी बना कर खा सकते हैं और अपने करीबी लोगों की प्रशंसा पा सकते हैं। कुरकुरी जलेबी बनाने की विधि हिन्दी में
तैयारी में लगने वाला समय (Preparation time) : 10 – 12 घंटे
पकाने का समय (Cooking time) : 20 – 25 मिनट
तैयार परोसे (Servings) : 5 – 6 व्यक्तियों के लिए

जलेबी बनाना में लगने वाली सामग्री (Ingredients for easy jalebi recipe at home)

  • मैदा 250 ग्राम
  • कॉर्नफ्लोर 150 ग्राम
  • दही 2 कप
  • नींबू का रस 1 2 चम्मच
  • तेल 2 छोटे चम्मच
  • नमक एक चुटकी
  • घी या तेल (तलने के लिए)
  • खाने का रंग (पीला या केसरिया)

शक्कर की चाशनी बनाने के लिए सामग्री

  • शक्कर 500 ग्राम
  • पानी
  • 2 चम्मच दूध

जलेबी कैसे बनाएं हिन्दी में (Process of crispy jalebi recipe in hindi)

घर पर कुरकुरी रसभरी जलेबी बनाने के लिए एक बर्तन में मैदे में दही और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर, नींबू का रस, खाने का रंग और गरम तेल 2 चम्मच मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ध्यान रखें की यह मिश्रण न तो ज़्यादा पतला हो और न ही ज़्यादा गाढ़ा। इस मिश्रण को रात भर के लिए या लगभग 10 घंटों के लिए ढककर रख दें ताकि इसमें खमीर (fermentation) उठ सके।

शक्कर की चाशनी बनाने का तरीका (Sugar syrup for kurkuri instant jalebi recipe)

जलेबी के लिए शक्कर की चाशनी बनाने के लिए एक पात्र में थोड़ा पानी लें। इस पानी में शक्कर मिला कर गरम होने दें। चाशनी को लगातार चम्मच की सहायता से चलाते रहें नही तो यह उफनकर बाहर आ जाएगा। जब शक्कर के दाने पानी में घुल जाये तो चाशनी का गाढ़ापन जांच लें। चाशनी को चम्मच में लेकर उसी पात्र में नीचे की ओर गिराएँ। इसमें एक सेधी लकीर बनती दिखाई दे रही हो तो समझ लीजिये एक तार की चाशनी लगभग तैयार है। इस चाशनी में थोड़ा दूध डाल दें। इससे शक्कर की चाशनी से कचरा उफान के साथ ऊपर आ जाता है। अब इसे छलनी से छानकर अलग कर लें। आप पाएंगे की चाशनी एकदम साफ़ और पारदर्शी दिखाई दे रही है। अगर चाशनी पतली हो गयी हो तो इसे कुछ देर और आंच पर रखें।
अब जलेबी के लिए तैयार मिश्रण को अच्छी तरह हाथ से दोबारा फेटें। एक साफ मोटा कपड़ा लें और उसमें छोटे छेद बना लें। या आप इसके लिए प्लास्टिक की मोटी थैली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक थैली या कपड़े में जलेबी के बेटर को भरें और उसे पीछे से बांध दें।
जलेबियाँ तलने के लिए एक चौड़े और कम गहरे पात्र का इस्तेमाल करना चाहिए। पात्र में तेल या घी गर्म करें। जब तेल या घी गर्म हो जाए तो इसमें जलेबी के बेटर को गोल गोल घुमाते हुए सही आकार देने की कोशिश करें। जलेबी को आप अपना मनचाहा आकार भी दे सकते हैं।
इसे तब तक तलें जब तक की ये थोड़े फूल न जाएँ और इनका रंग भी बदलने लगे। गर्म जलेबियों को तेल से निकाल कर सीधे चाशनी में डालें।

सुझाव एवं समीक्षा (Suggestions and reviews)

जलेबी कुरकुरी बनाने के लिए कपड़े या थैली में अगर छोटा छेद किया जाए तो जलेबी पतली और ज़्यादा कुरकुरी बनती है।
अगर आपका बेटर ज़्यादा पतला हो जाए तो उसमें थोड़ा और कॉर्नफ्लोर मिलाकर गाढ़ा किया जा सकता है।
जलेबी को हमेशा मध्यम आंच में ही तलना चाहिए।
स्वाद (Taste) : कुरकुरा मीठा
रसभरी जलेबी को परोसने के उत्कृष्ट तरीके (Best ways of serving easy Jalebi recipe at home)
कुरकुरी जलेबी को आप गर्मागर्म ऐसे ही खा सकते हैं। कई उत्तरप्रदेश और बिहार में रबड़ी के साथ गर्मागर्म जलेबी खाने का रिवाज है वहीं मध्यप्रदेश में पोहे के साथ गर्म जलेबी परोसी जाती है।

COMMENTS

loading...
Name

ADSENSE,13,ALEXA,1,ANDROID,2,AYURVEDIC TIPS,27,BANK,2,BANKING,3,BEAUTY TIPS,41,BITCOIN,4,BLOGGING,19,BODY BUILDING,2,BODY CARE,16,BUSINESS,10,CANCER,3,CAUSES,10,COMPUTER,1,CPANNEL,2,CPC,4,CUSTOM DOMAIN,1,DIABETES,1,EXAM,1,EXAM TIPS,1,FACEBOOK,1,FACTS,1,FARMING,5,FASHION,15,FOOD,78,GENERAL KNOWLEDGE,238,GERNAL,8,GMAIL,2,GOOGLE,9,GREEN COFFEE,1,HAIR CARE,20,HEALTH,262,HOME BUSINESS,4,HOME REMEDIES,45,HOSTING,2,HOW TO,93,IN ENGLISH,5,IN HINDI,22,INSURANCE,2,INTERNET,1,INVESTMENT,2,JIO,5,KEYWORD,2,LAGHU UDYOG,4,LIFESTYLE,18,LIVER,2,LOAN,1,MAKE MONEY,17,MARKET,2,MEANING,23,MEN FASHION,3,MEN HEALTH,5,MOBILE WALLET,2,MONEY TRANSFER,2,ONLINE,1,PAYTM,3,POULTRY FARM,3,PREGNANCY,10,PSORIASIS,13,RECIPES,201,SBI,1,SEMRUSH,1,SEO,6,SHARE MARKET,2,SKIN CARE,24,SYMPTOMS,16,TABOOLA,1,TIPS and TRICKS,1,TREATMENT,55,WEIGHT GAIN,4,WEIGHT LOSS,10,WHATSAPP,3,WOMEN FASHION,12,WOMEN HEALTH,18,WORDPRESS,2,YOUTUBE,5,
ltr
item
IN HINDI: Homemade instant jalebi recipe – घर में बनाएँ रसभरी जलेबी
Homemade instant jalebi recipe – घर में बनाएँ रसभरी जलेबी
https://hinditips.com/recipes/wp-content/uploads/2016/09/jalebi.jpg
IN HINDI
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/homemade-instant-jalebi-recipe.html
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/
http://inhindiblog.blogspot.com/2017/02/homemade-instant-jalebi-recipe.html
true
7910216595494957833
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy